Dec 23, 2020

भारतीय संविधान का इतिहास

भारतीय संविधान के वर्तमान आधार को समझने के लिए हमें इतिहास में पीछे मुड़कर देखना होगा हालांकि वर्तमान संविधान का इतिहास 1600 ईसवी से पूर्व का नहीं है  
प्राचीन भारत की संवैधानिक व्यवस्था:- 
प्राचीन भारत में देश के विभिन्न भागों मैं ऐसी संवैधानिक व्यवस्था विद्यमान थी जो  लोकतांत्रिक व्यवस्था का आभास देती है।

प्राचीन हिंदू ग्रंथों में राज व्यवस्था और राजा के कर्तव्यों का उल्लेख मिलता है। प्राचीन काल में राजा धर्म ग्रंथों का अनुसरण करते हुए शासन व्यवस्था का संचालन करते थे। प्राचीन ग्रंथ  वेदों में आम सभा और समिति का उल्लेख मिलता है जो शासन संचालन के कार्य में राजा का सहयोग करती थी, अन्य राज व्यवस्था से संबंधित ग्रंथों में कौटिल्य का अर्थशास्त्र बौद्ध तथा जैन धर्मों के ग्रंथ मनुस्मृति आदि प्रमुख है। लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व भारत में 16 महाजनपदों का उदय हुआ। इनमें से अधिकतर राजतंत्रत्मक थे, किंतु वज्जि और मल्ल नाम के महाजनपद गणतंत्र थे। इन राज्यों में शासन राजा द्वारा नहीं चलाए जाते थे। इन राज्यों में शासन व्यवस्था गण या संघ नाम की समिति द्वारा चलाया जाता था।
इस प्रकार हमारा देश लोकतांत्रिक

विधियों और व्यवहार से प्राचीन काल से ही परिचित था पर वर्तमान संविधान का स्वरूप अलग है जिसे गढ़ने  के कार्य की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी।

वर्तमान संविधान के स्वरूप को समझने के लिए और संविधान को अध्ययन सुविधा की दृष्टि से तीन भागों में बांटा जा सकता है।
(1)  ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन संविधानिक सुधार।
(2)  ब्रिटिश पार्लियामेंट के अधीन संवैधानिक सुधार।
(3)  संविधान सभा द्वारा संविधान का निर्माण
[  1  ] ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन संवैधानिक सुधार
                अंग्रेज व्यापारियों के एक दल ने 1599 को ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से व्यापार करने का शाही चार्टर 31 दिसंबर सन 1600 को प्राप्त कर लिया। देश की केंद्रीय शक्ति, मुगल सम्राट औरंगजेब की 1707 में मृत्यु के बाद कमजोर पड़ गई। भारतीय राजाओं के आपसी फूट का लाभ उठाकर अंग्रेज व्यापारी  शासक की भूमिका में आ गए। 1757 के प्लासी का युद्ध और 1764 के बक्सर युद्ध में मिली सफलता के साथ देश के एक बड़े भूभाग पर अंग्रेजों का आधिपत्य स्थापित हो गया। कंपनी शासन के अधीन 1726 का राज लेख (the charter act of 1726) महत्वपूर्ण है। इस राज लेख से पूर्व विधि बनाने का अधिकार इंग्लैंड में स्थित निदेशक बोर्ड को था। इस राज लेख द्वारा विधि बनाने का अधिकार भारत में स्थित कोलकाता, मुंबई, और चेन्नई प्रेसीडेंसी के राज्यपाल और उसकी परिषद को दे दिया गया।

                  कंपनी के कर्मचारी 1726 के राज लेख के बाद निरंकुश हो गए, और हर तरीके से धन कमाने का प्रयास करने लगे और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा तक पहुंच गया। जिस पर लगाम लगाने के लिए रेगुलेटिंग एक्ट 1773 में कंपनी द्वारा लाया गया।

रेगुलेटिंग एक्ट 1773 :--
                   भारतीय व्यापार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता पर रिपोर्ट देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री लॉर्ड नार्थ द्वारा 1772 में एक गुप्त संसदीय समिति का गठन किया। जिसने 1773 में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इस प्रतिवेदन के आधार पर रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया।

       इस एक्ट की मुख्य विशेषताएं निम्न थी
1) 1726 के एक्ट की तरह इसका उद्देश्य सत्ता हस्तांतरित करना नहीं था। अपितु कंपनी की भारत में कार्यप्रणाली पर ब्रिटिश संसद का नियंत्रण स्थापित करना था।
2)     1773 के रेगुलेटिंग एक्ट को भारत में कंपनी शासन के लिए प्रथम बार लिखित संविधान के रूप में माना जा सकता है यह ब्रिटिश संसदीय नियंत्रण की शुरुआत थी।
3)      बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन मद्रास और मुंबई प्रेसिडेंसी कर दिया गया। बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल पद नाम दे दिया गया, प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स था।
4)       समस्त भारत के अंग्रेजी क्षेत्रों का शासन बंगाल के गवर्नर जनरल और उसके चार सदस्यीय परिषद में केंद्रित किया गया, परिषद के निर्णय बहुमत से करने की व्यवस्था थी।
5)       कोलकाता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना इस अधिनियम द्वारा 1774 ईस्वी में की गई। इस न्यायालय को दीवानी, फौजदारी, जल सेना, और धार्मिक मामलों में अधिकतम अधिकार दिया गया, साथ ही यह एक अभिलेख न्यायालय भी था। इस न्यायालय में निर्णय के विरुद्ध इंग्लैंड स्थित प्रिवी काउंसिल में अपील की व्यवस्था भी की गई थी।
6)        इस उच्चतम न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश और तीन अपर न्यायाधीश होते थे सर एलिजा इंपे इस न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश तथा चेंबर्स, हाइड और लेमिंस्टर अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए।
7)       कंपनी के संचालक मंडल के सदस्यों की संख्या 24 थी, और कार्यकाल 4 वर्ष। भारत से वापसी के 2 वर्ष के बाद ही कोई व्यक्ति संचालक मंडल का सदस्य बन सकता था।
8)         अंग्रेजी क्षेत्रों के प्रशासन के लिए, गवर्नर जनरल और उसकी परिषद को नियम अध्यादेश बनाने का अधिकार दिया गया।

एक्ट आफ सेटेलमेंट 1781 ;--
1)      रेगुलेटिंग एक्ट की कमियों को दूर करने के लिए इस एक्ट को पारित किया गया था।
2)       इस एक्ट के अधीन गवर्नर जनरल और उसकी परिषद को कोलकाता, मुंबई, और मद्रास, प्रेसीडेंसी  के अलावा बंगाल, बिहार, और उड़ीसा के दीवानी क्षेत्रों के लिए कानून बनाने का अधिकार प्राप्त हुआ था।

पिट्स इंडिया एक्ट 1784 ;--
रेगुलेटिंग एक्ट की कमियों, और ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारियों में बढ़ते भ्रष्टाचार, गिरते अनुशासन, कुशासन  के विरुद्ध यह एक्ट पास किया गया इसकी विशेषताएं निम्न थी:-
1)     कंपनी शासन के राजनीतिक दायित्व का भार 6 सदस्य नियंत्रण मंडल को सौंप दिया गया।
2)      नियंत्रण मंडल को भारत में कंपनी की गतिविधियों, आदेशों, निर्देशों को मान्य या अमान्य करने का अधिकार प्राप्त था।
3)      गवर्नर जनरल के परिषद की संख्या 4 से 3 कर दी गई और युद्ध, संधि, राजस्व, सैन्य शक्ति, देसी रियासतों, आदि के नियंत्रण और  अधीक्षण का अधिकार दिया गया।
4)       इस अधिनियम द्वारा भारतीय प्रदेशों को ब्रिटिश अधिकृत भारतीय प्रदेश से संबोधित किया गया।
5)         प्रांतीय शासन को केंद्रीय आदेशों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया। अन्यथा प्रांतीय शासन को बर्खास्त करने का अधिकार गवर्नर जनरल और उसकी परिषद को था।
6)          कंपनी के कर्मचारियों को उपहार लेने पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही गलत आचरण के लिए मुकदमा चलाने के लिए इंग्लैंड में विशेष कोर्ट की स्थापना भी की गई।

1786 का अधिनियम :--
         इस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल की शक्तियों में वृद्धि की गई, गवर्नर जनरल को विशेष परिस्थितियों में परिषद के निर्णय को रद्द करने तथा अपने निर्णय को लागू करने का अधिकार प्राप्त हुआ, गवर्नर जनरल को प्रधान सेनापति की शक्तियां भी प्रदान कर दी गई।

1793 का राजलेख (The charter act of 1793). :-
यह अधिनियम भी कंपनी के क्रियाकलापों में सुधार के लिए पारित किया गया था।
1)       गवर्नर जनरल और उसके परिषद के लिए लिखित विधि द्वारा प्रशासन की कार्यप्रणाली को सुनिश्चित किया गया, और इस कानून और विधियों की व्याख्या का अधिकार न्यायालयों को दे दिया गया।
2)       गवर्नर जनरल की परिषद का सदस्य होने के लिए 12 वर्षों का अनुभव अनिवार्य कर दिया गया।
3)       परिषद के सदस्यों को भारतीय राजस्व से वेतन देने का प्रावधान किया गया।

1813 का राजलेख (The charter act of 1813) ;---
संपूर्ण भारतीय क्षेत्रों पर एकाधिकार जमाने के बाद अब अंग्रेज व्यापक प्रशासनिक और विधिक फेरबदल करके, शोषण की रफ्तार को, और बढ़ाना चाहते थे, जिसके लिए इस राज लेख में व्यापक प्रावधान किया। इस राजलेख मुख्य विशेषताएं निम्न थी:-
(1)        भारत से व्यापार करने का ईस्ट इंडिया कंपनी का एकाधिकार समाप्त कर दिया गया। अब कोई भी ब्रिटिश नागरिक भारत से व्यापार करने के लिए स्वतंत्र था।
(2)         ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार और धर्मांतरण की अनुमति इस राज लेख से प्राप्त हुई।
(3)         स्थानी स्वायत्तशासी संस्थाओं को, करारोपण का अधिकार प्राप्त हुआ, और आय व्यय के लेखांकन का प्रावधान भी किया गया।
(4)          कंपनी के व्यय पर अधिकतम 20,000 अंग्रेज सैनिक रखने की व्यवस्था हुई।
(5)         कंपनी के व्यापार एकाधिकार समाप्त करने के बदले, कंपनी को यह लाभ दिया गया, वह आगामी 20 वर्षों के लिए भारतीय प्रदेशों तथा राजस्व पर नियंत्रण बनाए रखें।
(6)        भारतीयों की शिक्षा पर एक लाख वार्षिक धनराशि के व्यय करने का प्रावधान किया गया

1833 का राजलेख (The charter act of 1833) :-
वेलेजली की सहायक संधि से अंग्रेजों द्वारा नियंत्रित भारतीय क्षेत्रों में व्यापक वृद्धि हुई। भारतीय क्षेत्रों को नियंत्रित करने और एकाधिकार मजबूत करने के लिए, ब्रिटिश संसद में 1833 का राजलेख लाया जिसकी मुख्य विशेषताएं निम्न थी
1)      चाय और चीन के साथ कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया।
2)       बंगाल के गवर्नर जनरल को समस्त भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया, और प्रशासनिक व्यवस्था को केंद्रीकृत किया गया।
3)        कंपनी के सैनिक, असैनिक, प्रशासनिक निरीक्षण, और नियंत्रण का अधिकार भारत के गवर्नर जनरल को सौंपा गया।
4)         उपरोक्त प्रावधानों के अनुरूप संपूर्ण भारत के लिए कानून बनाने का अधिकार गवर्नर जनरल और उसकी परिषद को दिया गया।
5)         गवर्नर जनरल की परिषद में चौथे सदस्य को विधि बनाने के लिए सम्मिलित किया गया। (कानून/विधि मंत्री)।
6)        संपूर्ण देश के लिए एक बजट की व्यवस्था की गई समस्त अधिकार गवर्नर जनरल और उसकी परिषद को सौंपा गया।
7)         भारत में दास प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया गया, जिसके फलस्वरूप 1843 में दास प्रथा के समाप्ति की घोषणा हुई।
8)          भारत में संविधान निर्माण की पहली आंशिक झलक 1833 के चार्टर एक्ट में दिखाई देती है।
9)           भारत में प्रचलित नियमों और प्रथाओं को आलेखित करने के लिए एक आयोग का गठन हुआ, जिसके अध्यक्ष लॉर्ड मैकाले थे।

1853 का राजलेख (The charter act of 1853)
1853 का चार्टर एक्ट अंतिम चार्टर एक्ट था। इस एक्ट ने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया, और अपना प्रभाव लंबे समय तक शासन व्यवस्था पर डाला।
                डलहौजी की हड़प नीति या डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स के अंतर्गत, कई राज्य अंग्रेजी क्षेत्रों में मिला लिए गए, और उन राज्यों के विरोध के कारण अंग्रेजों ने कुछ कठोर प्रशासनिक, और नीतिगत निर्णय लिए जिससे इन राज्यों के असंतोष को दबाया जा सके, इस राजलेख के प्रमुख प्रावधान निम्न थे
1)       कंपनी के अधीन कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा अनिवार्य कर दी गई।
2)         विधि सदस्य के अस्थाई पद को गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद में स्थाई कर दिया गया।
3)         विधायी और प्रशासनिक कार्यों को अलग किया गया।
4)        ब्रिटिश संसद को अधिकार दिया गया कि, वह भारतीय क्षेत्रों पर कंपनी के शासन को समाप्त कर सके।

[  2  ] ब्रिटिश पार्लियामेंट के अधीन संवैधानिक सुधार
              अब तक के संवैधानिक विकास में, जहां ब्रिटिश पार्लियामेंट अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी शासन को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। उसने कंपनी शासन को समाप्त करके प्रत्यक्ष रूप से भारतीय शासन की बागडोर अपने हाथों में ले ली।
                 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने कंपनी प्रशासन के भ्रष्टाचार, लूट, और प्रशासनिक अक्षमता, की पोल खोल कर रख दी थी। इस विद्रोह ने अंग्रेजों को इस तथ्य का भान करा दिया था कि तलवार के बल पर जीते गए भारतीय प्रदेशों पर तलवार के दम पर अधिक समय तक  शासन(शोषण)  करना संभव नहीं है।
                प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश संसद ने  प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किया, अप्रैल माह में ब्रिटिश संसद में प्रस्ताव स्वीकृत किया। इस प्रस्ताव के माध्यम से भारत में उत्तरदाई शासन की स्थापना के लिए विधेयक लाया गया जिसे 2 अगस्त 1958 को स्वीकृत और लागू किया गया।
              इस चरण में अगला कदम महारानी विक्टोरिया की घोषणा थी। ब्रिटिश संसद में स्वीकृत अधिनियम की विशेषताएं निम्न थी
1)            भारत में कंपनी के समस्त अधिकारों को समाप्त करके महारानी की ओर से शासन करने के लिए भारत राज्य सचिव (Secretary of state for India) के पद का सृजन किया गया ।
2)             भारत राज्य सचिव की सहायता और सलाह के लिए 15 सदस्यों की भारत परिषद का गठन हुआ। जिसमें 8 सदस्य ब्रिटिश सरकार की ओर से और 7 सदस्य कंपनी के द्वारा नियुक्त किए गए।
3)               कंपनी की सेना आफ ब्रिटिश क्रॉउन की सेना बन गई।
4)              भारत के राज्य सचिव को ब्रिटिश संसद के समक्ष, भारत के बजट को प्रति वर्ष प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया। लॉर्ड स्टेनली को पहला भारत राज्य सचिव बनाया गया।
5)               भारत के गवर्नर जनरल के पद नाम को बदलकर वायसराय कर दिया गया। लॉर्ड कैनिंग पहले वायसराय थे।
                  1857  की स्वतंत्रता संग्राम के बाद व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के अलावा भारतीयों को विश्वास में लेने का प्रयास अंग्रेजी शासन द्वारा किया गया इसके लिए 1 नवंबर 1858 को लॉर्ड कैनिंग  ने (वर्तमान प्रयागराज) में रानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र पढ़ा, और शाही दरबार लगाया। इस प्रकार इलाहाबाद 1 दिन के लिए देश की अघोषित राजधानी बन गई।

                  इस घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण तथ्य निम्न थे।

1)          घोषणा पत्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति जाति और धर्म के भेदभाव के बिना, केवल अपनी योग्यता और शिक्षा के आधार पर लोक सेवा में प्रवेश पाने का अधिकारी होगा।
2)           भारतीय प्रजा को भी ब्रिटिश प्रजा के समान अधिकार दिए जाएंगे।
3)             भारतीय लोगों के प्राचीन अधिकारों परंपराओं आदि के सम्मान और न्याय, सद्भाव व धार्मिक सहिष्णुता का पालन किया जाएगा।

भारत परिषद अधिनियम 1861( Indian councils act) ;----
            1858 की महारानी विक्टोरिया की घोषणा के बाद, शासन में सुधारों की अतिशीघ्र आवश्यकता महसूस की जा रही थी। साथ ही भारतीय असंतोष, जो अंग्रेजी शासन के प्रति उत्पन्न हुआ था, उसे संतुलित करने के लिए नए सुधारों की आवश्यकता थी। भारतीय जनमानस में विश्वास उत्पन्न करने के लिए इस अधिनियम द्वारा, दो महत्वपूर्ण कार्य किए गए पहला भारतीय प्रतिनिधियों को विधायी कार्य से जोड़ना और दूसरा विधायी शक्तियां जो अब तक केंद्रीकृत थी, का विकेंद्रीकरण करना। अधिनियम की मुख्य विशेषताएं  निम्न थी।
1)          गवर्नर जनरल को नए प्रांतों के निर्माण और उस प्रांत के प्रमुखों की नियुक्ति का अधिकार दिया गया।
2)           केंद्रीय सरकार को प्रांतीय सरकारों की तुलना में अधिक अधिकार दिए गए।
3)            गवर्नर जनरल और उसकी संस्था, कानून का निर्माण करने वाली संस्था बन गई, और उसे संपूर्ण देश के लिए कानून बनाने का अधिकार प्राप्त हो गया।
4)            नियम बनाने के अधिकार के तहत परिषद में विभागीय प्रणाली (port folio system)की शुरुआत लॉर्ड कैनिंग ने की।
5)          गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार प्राप्त हुआ, और यह अध्यादेश 6 माह तक व्यवहारिक रहता था।
6)            इस अधिनियम के तहत 1862 ईस्वी में गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग ने नवगठित विधान परिषद में तीन भारतीयों को नियुक्त किया 1  पटियाला के महाराज  2. बनारस के राजा 3.   सर दिनकर राव
                  इसके बाद ब्रिटिश संसद ने 1865 का अधिनियम पारित किया। जिसके अनुसार गवर्नर जनरल के विधायी अधिकारों में वृद्धि हुई और उसे प्रांतों की सीमाओं का निर्धारण करने का अधिकार प्राप्त हुआ
                  1869 में आए अधिनियम से गवर्नर जनरल को अप्रवासी भारतीयों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार मिला।
                  1873 के अधिनियम के प्रावधान के अनुसार 1 जनवरी 1874 को ईस्ट इंडिया कंपनी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया।
                    शाही उपाधि अधिनियम 1876 के प्रावधानों के अनुसार, गवर्नर जनरल की परिषद में लोक निर्माण विभाग जोड़ा गया, और 28 अप्रैल 1876  मे महारानी विक्टोरिया को भारत की शासिका घोषित किया गया, इस प्रकार औपचारिक रूप से भारत का ब्रिटिश सरकार को हस्तांतरण किया गया।


Labels: , ,

May 18, 2020

Battle of Tarain

भारतीय इतिहास में तराईन का युद्ध ( Battle of Tarain ) एक ऐसा युद्ध था जिसने मुगलों के लिए मार्ग प्रशस्त किया । यह युद्ध पृथ्वीराज चैाहान और मोहम्मद गौरी के बीच लड़ा गया था। कौन है पृथ्वी राज चैाहान और मोहम्मद गौरी ?  क्यों लड़ा गई यह लड़ाई जानने के लिए इस ब्लाॅग को अंत तक पढ़िए

पृथ्वी राज चैाहान एक परिचय

पृथ्वीराज को राय पिथौरा कहा जाता था। वे दिल्ली और अजमेर के राजा थे ।
 मुहम्मद गौरी 1190 तक सम्पूर्ण पंजाब में राज करता था। और भटिंडा से अपना राजकाज करता था। चैाहान साम्राज्य स्थापित करने के लिए पृथ्वी राज चैाहान को पंजाब में कब्जा करना जरूरी था। और इसीलिए गौरी से निपटने का फैसला किया। 
12 वीं सदी के पहले इन क्षेत्रों में उनका दबदबा था। वे अपनी वीरता और कौशल के लिए काफी प्रसिद्ध थे। वे उत्तर भारत में चैाहान Dynasty  (1166 से 1196 तक चले ) के प्रमुख शासक थे। थे। पृथ्वीराज चैाहान का जन्म अजमेर राज्य के वीर राजपूत महाराजा सोमश्वर के यहाँ हुआ था। उनकी माता का नाम कपूरी देवी था जिन्हें  बारह वर्षों के बाद पुत्र रत्न कि प्राप्ति हुई थी। पृथ्वी राज की सेना में 300 हाथी ओर तीन लाख सैनिक थे। वे तलवार बाजी के जबरदस्त शौकिन थे । कहते हैं बचपन में उन्होंने शेर के साथ एक लड़ाई में शेर का जबड़ा फाड़ दिया था।


कौन है मोहम्मद गौरी ?


अफगानिस्तान में स्थित छोटे से घोर या गोर राज्य में शासक था मोहम्मद गोरी । उसने गजनी पर कब्जा कर लिया इसके बाद गजनी को अपने भाई को सौंप कर भारत की तरफ अपना ध्यान लगाया । भारत में मुस्लिमों को स्थापित करने का श्रेय मुहम्मद गोरी को जाता है।

पढ़िए तुर्की आक्रमण के बारे में 

Battle of Tarain (1191)

यही विचार कर उसने गौरी से निपटने का निर्णय लिया। अपने इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए पृथ्वीराज एक विशाल सेना लेकर पंजाब की और रवाना हो गया। भयंकर लड़ाई के बीच पृथ्वीराज ने हांसी, सरस्वती और सरहिंद के किलों पर अपना अधिकार कर लिया।
इसी बीच सूचना मिली कि अनहीलवाडा में विद्रोहियों ने उनके विरुद्ध विद्रोह कर दिया है। पंजाब से वे अनहीलवाडा की और चल पड़े। उनके पीठ पीछे गौरी ने आक्रमण करके सरहिंद के किले को पुनः अपने कब्जे में ले लिया। पृथ्वीराज ने शीघ्र ही अनहीलवाडा के विद्रोह को कुचल दिया। अब पृथ्वीराज ने गौरी से निर्णायक युद्ध करने का निर्णय लिया। उसने अपनी सेना को नए ढंग से सुसज्जित किया और युद्ध के लिए चल दिया। रावी नदी के तट पर पृथ्वीराज के सेनापति खेतसिंह खंगार की सेना में भयंकर युद्ध हुआ परन्तु कुछ परिणाम नहीं निकला। यह देख कर पृथ्वीराज गौरी को सबक सिखाने के लिए आगे बढ़ा।
थानेश्वर से 14 मील दूर और सरहिंद के किले के पास तराइन नामक स्थान पर यह युद्ध लड़ा गया। तराइन के इस पहले युद्ध में राजपूतों ने गौरी की सेना के छक्के छुड़ा दिए।
गौरी के सैनिक प्राण बचा कर भागने लगे। जो भाग गया उसके प्राण बच गए, किन्तु जो सामने आया उसे गाजर-मूली की तरह काट डाला गया।
चैाहान इसी तरफ करीब 17 बार (कुछ इतिहासकार 23 बार कहते हैं। ) खदेढ़ा और हर बार वह बचकर निकल जाता । राजपूतों में यह परम्परा थी कि जो माफी मांग लेता या निहत्थे दुश्मन पर हमला नहीं करते थे। गौरी इसी का फायदा हर बार उठाता गया । 
सुल्तान मुहम्मद गौरी युद्ध में बुरी तरह घायल हुआ। अपने ऊँचे तुर्की घोड़े से वह घायल अवस्था में गिरने ही वाला था की युद्ध कर रहे एक उसके सैनिक की दृष्टि उस पर पड़ी। उसने बड़ी फुर्ती के साथ गौरी के घोड़े की कमान संभाल ली और कूद कर गौरी के घोड़े पर चढ़ गया और घायल गौरी को युद्ध के मैदान से निकाल कर ले गया। नेतृत्वविहीन गौरी की सेना में खलबली मच चुकी थी। तुर्क सैनिक राजपूत सेना के सामने भाग खड़े हुए। पृथ्वीराज की सेना ने 80 मील तक इन भागते तुर्कों का पीछा किया। तुर्क सेना ने वापस आने की हिम्मत नहीं की। इस विजय से पृथ्वीराज चैाहान को 7 करोड़ रुपये की धन सम्पदा प्राप्त हुई। इस धन सम्पदा को उसने अपने बहादुर सैनिको में बाँट दिया। इस विजय से सम्पूर्ण भारतवर्ष में पृथ्वीराज की धाक जम गयी और उनकी वीरता, धीरता और साहस की कहानी सुनाई जाने लगी । 

Battle of Tarain (1192)

इस बीच एक बड़ी घटना घटी जो पृथ्वी राज पतन के कारणों मंे से एक थी। वह थी कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी संयोगिता से विवाह।  जयचंद और पृथ्वीराज की पुरानी दुश्मनी थी दोनों के बीच संघर्ष भी हो चुके थे। जयचंद अपनी बेटी के स्वयंवर के लिए एक आयोजन किया । जिसमें कई जगहों के राजा महाराज आए केवल पृथ्वीराज को निमंत्रण नहीं दिया गया । पृथ्वीराज और संयोगिता एक दूसरे से प्रेम करते थे।
फिर क्या था पृथ्वीराज सीधे स्वयंवर आयोजन से संयोगिता को उठा कर ले आए । ये बात जयचंद को नागवार गुजरी वो पृथ्वीराज से बदला लेना चाहता था। हर कीमत पर पृथ्वीराज चैाहान का विनाश  करना चाहता था। मगर अकेले पृथ्वीराज चैाहान का समाना करने में वह असमर्थ था। इसीलिए उसने गौरी की मदद की । इस उम्मीद के साथ की गौरी पृथ्वीराज का मुकाबला करेगा और जीता तो जयचंद को दिल्ली की गद्दी मिल जाएगी। 

गौरी को जब जयचंद ने दूत भेज कर पृथ्वीराज के खिलाफ सैन्य सहायता की पेशकश  की तो गौरी फौरन मान गया । इतना ही नहीं जयचंद के कहने पर सोलंकी राजाओं ने भी पृथ्वीराज के खिलाफ गौरी की मदद करने को तैयार हो गए थे। इस तरह जो राजा पृथ्वीराज के साथ खड़े थे वे भी संयोगिता से विवाह करने के बाद उसके खिलाफ हो गए। गौरी जो पृथ्वीराज से 17 बार अपनी जान बचाकर भाग चुका था वह भी षडयंत्र करने लगा। पृथ्वीराज की सैन्य ताकत कमजोर हो रही थी। मगर उसके पास लाजवाब घुड़सवार सेना थी। 1192 में एक बार जयचंद और सोलंकी राजओं से समर्थन प्राप्त कर गौरी तराईन के मैदान में फिर पृथ्वीराज का समाना करने खड़ा हो गया। जबकि पृथ्वीराज को इस बात का पूरा विश्वास था कि उसे सोलंकियों अन्य राजाओं से समर्थन मिलेगा । मगर ऐसा नहीं हुआ ।
पृथ्वीराज की घुड़सवार सेना और गौरी की तिकड़ी सेना के बीच भीषण संघर्ष हुआ।
पृथ्वीराज की हार हुई उसे राजकवि चंदबरदाई के साथ बंदी बना लिया गया । युद्धबंधी के रूप में
उसे गौरी के सामने ले जाया गया।

 इसे भी पढ़िए सिन्धु घाटी की सभ्यता


जहाँ उसने गौरी को घूर के देखा। गौरी ने उसे आँखें नीची करने के लिए कहा। पृथ्वीराज ने कहा की राजपूतो की आँखें केवल मृत्यु के समय नीची होती है। यह सुनते ही गौरी आगबबुला होते हुए उठा और उसने सैनिको को लोहे के गरम सरियों से उसकी आँखे फोड़ने का आदेश दिया।

इस प्रकार पृथ्वीराज की कहानी की गाथा अक्सर सुनने को मिलती है।

पृथ्वीराज को रोज अपमानित करने के लिए दरबार में लाया जाता था। जहाँ गौरी और उसके साथी पृथ्वीराज का मजाक उड़ाते थे। उन दिनों पृथ्वीराज
अपना समय अपने जीवनी लेखक और कवी चंद् बरदाई के साथ बिताता था। चंद् ने पृथ्वीराज रासो नाम से उसकी जीवनी कविता में पिरोई थी।
पृथ्वीराज को आवाज की दिषा में आँख बंद कर शिकार को भेदने की कला थी। गौरी को पता चला तो गौरी ने तीरंदाजी का एक खेल अपने यहाँ आयोजित करवाया। चंदबरदाई और पृथ्वीराज ने गौरी को मारने की यह योजना तैयार कर ली थी।

वहां गौरी ने पृथ्वीराज से उसके तीरंदाजी कौशल को प्रदर्शित करने के लिए कहा। चंद बरदाई ने पृथ्वीराज को कविता के माध्यम से प्रेरित किया।
जो इस प्रकार है-

"चार हाथ चैबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,
ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चैाहान ।"

पृथ्वीराज चैाहान ने तीर को गोरी के सीने में उतार दिया और वो वही तड़प तड़प कर मर गया ।
कुछ इतिहासकार इस घटना से सहमत नहीं है इतिहासकार अबुल फजल और अन्य मानते हैं कि पृथ्वीराज को बंदी बनाकर गौरी अपने साथ गजनी ले गया जहाँ उसकी आँखे निकाल ली गई और बाद में मौत हो गयी।

जयचंद को लेकर सवाल

उसे कुछ इतिहासकार गद्दार मानते हैं । मगर इतिहास में ऐसा कोई प्रमाणिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है जिसके बिना पर यह कहा जा सके की जयचंद ने गौरी की मदद की और पृथ्वीराज के विरूद्ध उसने गौरी को आमंत्रित किया । अगर जयचंद ने गौरी की मदद की थी तो तराईन के युद्ध के एक साल बाद क्यों गौरी कन्नौज पर आक्रमण किया व जयचंद को मार कर कन्नौज पर अधिकार कर लिया । वह चाहता तो जयचंद को बतौर गर्वनर नियुक्त कर कन्नौज पर अधिकार चला सकता था। मगर ऐसा नहीं हुआ । उसने अपने सेनापति कुतुबुद्दीन एबक को गर्वनर बनाकर वापस गजनी लौट गया । 
तराईन के पहले युद्ध में गौरी से लड़ने के लिए पृथ्वीराज ने छोटे बड़े सभी राजाओं को आमंत्रित किया वे सभी एक साथ खड़े भी हुए तभी तो गौरी की उस युद्ध में हार हुई और वह जान बचाकर भागा।
ऐसा एक नहीं कई बार हुआ।   
संयोगिता और पृथ्वीराज के विवाह को लेकर में इतिहासकारों में मतभेद है । क्यों एतिहासिक साक्ष्यों में जयचंद की किसी बेटी का जिक्र नहीं मिलता है।
गोरी का अंत
गक्कर जाति के विद्रोह को दबाने जब 1206 में वापस भारत आया तो लाहौर के पास गक्कर जाति के लोंगों ने गौरी की हत्या उस वक्त कर दी जब वह अपने टेंट में आराम कर रहा था। इस तरह मुहम्मद गौरी का अंत हो गया और फिर दिल्ली सल्तनत कुतुबुद्दीन ऐबक के हाथों में आ गई ।

कैसे जानने के लिए क्लिक कीजिए।
दिल्ली सल्तनत 




Labels: ,

Apr 6, 2020

History of B.J.P. भारतीय जनता पार्टी का इतिहास

इसमें कोई संशय नहीं है कि आज बीजेपी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। और इस पार्टी ने आज 303 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत पा चुकी है जबकि एक समय सत्ता का पर्याय रहे
S
कांग्रेस की यहीं स्थिति होती थी। मगर यह कोई एक दिन या एक वर्ष में ऐसा नहीं हुआ बल्कि निरंतर संघर्षों के कारण ये सम्भव हो सका है । जानते है आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में ।

इतिहास 


भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और यह पहले भारतीय जनसंघ के नाम से जानी जाती थी जिसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुर्खजी ने 1951 में की थी। तीन बार बदला इसका नाम 
1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनसंघ के नाम से जाना जाता था और 
फिर 1977 के बाद 1980 तक यह जनता पार्टी के नाम से जानी जाती थी। 
फिर 1980 के बाद यह भारतीय जनता पार्टी बनी जिसे बीजेपी के नाम से जाना जाने लगा। 



क्या आप जानते है आज जिस बीजेपी को पूरे देश में 303 सीटें मिलीं है उसी बीजेपी को 1984 के आम चुनाव में महज 2 सीटें ही मिली थी । 2 सीटों से 303 सीटों तक का सफर लम्बा और चुनौती भरा था। 
भारतीय जनता पार्टी प्रारम्भ से ही यानि जनसंध के जमाने से ही हिन्दुत्व अवधारण की पक्षधर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानि आरएसएस की ईकाई है जिस कारण इस पर सांम्प्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगता रहा है। 

जनसंघ का कांग्रेस विरोध

देश में पहली बार 25 अक्टूबर 1951 और 21 फरवरी 1952 को पहली बार आम चुनाव हुए । कांग्रेस 489 में 364 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी । 
भारतीय जनसंध इस आम चुनाव में कोई खास सफलता तो नहीं मिली मगर इसने जनता के बीच अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली। भारतीय जनसंघ ने उस वक्त के प्रचलित मुद्दों पर काम किया था । कश्मीर एकता, जमींदारी प्रथा का विरोध और परमिट लाईसेंस कोटा जैसे मुद्दे पर जोर दिया और राज्यों में अपनी पैठ बनाना शुरू किया।  जनसंघ ने जय प्रकाश नारायण का समर्थन किया जिन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ नारा दिया था कि सिंहासन हटाओ जनता आती है। 

संघर्ष का अगला पड़ाव 


बीजेपी के संघर्ष का अगला पड़ाव उस वक्त शुरू हुआ जब इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल की घोषणा की ।  इस दौरान जनसंघ के बहुत से नेताओं और
Jay Prakash Narayan
कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया ।फिर 1977 में आपात काल की समाप्ति के बाद आम चुनाव में काग्रेस पार्टी की हार के बाद मोरारजीदेसाई भारत के प्रधान मंत्री बने जिसमें लालकृष्ण आडवानी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया । तथा अटलबिहारी वाजपेयी को विदेश मंत्री बनाया गया।
दुर्भाग्य वश मोरारजी देसाई की सरकार 30 महिने के बाद आपसी गुट बाजी के चलते धाराशायी हो गयी 
और 1980 के चुनावों में विभाजित जनता पार्टी की हार हुई । यहीं से भारतीय जनसंध जनता पार्टी से अलग हुआ और इसने अपना नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी रखा। 
अटलबिहारी वाजपेयी पार्टी इसके अध्ययक्ष बने ।
Atal Bihari Vajpeyee
इस पार्टी में मुरलीमानोहर जोशी और लालकृष्ण आडवानी प्रमुख नेता रहे। पंजाब और श्रीलंका को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने फिर इंदिरा गांधी की सरकार की आलोचना की। 1984 में इंदिरा गाधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को तीन चैथाई बहुमत मिला तो भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिली। यह बीजेपी के लिए झटका था ।

रणनीति में सुधार 

फिर चुनाव सुधारों की बीजेपी ने वकालत शुरू कर दी। बंग्लादेश से आ रहे घुसपैठियों तथा बोफोर्स तोप सौदे को लेकर राजीव गांधी को बीजेपी ने घेरना प्रारम्भ किया। 1989 में भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल के विश्व नाथ प्रताप सिंह को बाहर से समर्थन दिया चूकिं बीजेपी की सीटें बढ़कर 89 हो चुकी थी । मगर इस फैसले से बीजेपी ने गलत फैसला बताया । इस बीच आरक्षण मुद्दा गरमाया और मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू की। भाजपा को लगा कि वे अपना वोट बैंक खड़ा करना चाहते हैं । तो उसने फिर हिदुत्व का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में तैयारी शरू कर दी। मुद्दा था बाबरी मस्जिद का । 

राम मंदिर 

अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह राममंदिर बनाने के लिए भाजपा ने जनता को वोट मांगना शुरू कर दिया और उस वक्त लाल कृष्ण आडवानी ने सोमनाथ से अयोध्या तक एक रथ यात्रा की और बाबरी कार सेवकों की मदद से आयोध्या का विवादित ढांचा गिरा दिया। मंडल का जवाब कमंडल  से दिया ।
इस घटना से लालकृष्ण आडवानी गिरफ्तार हुए। भाजपा ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया । परिणामस्वरूप विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार गिर गई। और चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई । 

उदारीकरण का विरोध 

चुनाव में बीजेपी की सीटें बढ़कर 119 हो गई इसका श्रेय राम मंदिर के मुद्दे को दिया जाने लगा। कांग्रेस को स्पष्ट बहुतमत नहीं मिला और नरसिंम्हा राव अल्पमत की सरकार चलाते रहे। भाजपा ने कांग्रेस का विरोध जारी रखा और फिर देश में आई मंदी के कारण सरकार ने आर्थिक उदारीकरण की नीति अपनाई जिससे विदेशी कम्पनियों को भारत में निवेश करने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा इस उदारीकरण की नीति का विरोध भाजपा करने लगी।

1996 के आम चुनाव में मिली सफलता 

1996 चुनाव में भाजपा पहली बार एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी मगर वह दूसरी पार्टियों के समर्थन से ही सरकार बनाने में कामयाब हो पायी। मगर लोकसभा में बहमत सिद्ध न कर पाने की सूरत में सरकार 13 दिन के बाद ही गिर गई । अटलबिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे।और कांग्रेस के बाहरी समर्थने से बने सरकारे जिसमें प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा और गुजराल थे वे भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके । 1998 में फिर चुनाव हुए भाजपा ने गंठबंधन करते हुए 181 सीटें पर अपनी बढ़त हासिल की ।

एनडीए का गठन   

सीटों का तालमेल से सरकार तो बना ली अटलबिहारी वाजपेयी फिर प्रधानमंत्री बने मगर गठबंधन की प्रमुख दल एआइडीएमके की
नेता जयललिता ने समर्थन वापस ले लिया तो अटल बिहारी की सरकार फिर गई ।
1999 फिर चुनाव हए 23 दलो के साथ साझा गठबंधन से साझा घोषणापत्र पर चुनाव लड़ा गया । इस गठबंधन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन का नाम दिया गया जो आज एनडीए कहलाता है। फिर एन डीए को बहुमत मिला अटलबिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री बने और वे एक मायने पहले गैर कांग्रेसी प्रधान मंत्री बने । 

नरेन्द्र दामोदर मोदी का उदय 

फिर गुजरात दंगे और गुजरात में बेमिसाल
सरकार का नेतृत्व करने वाले नरेन्द्र दामोदर मोदी को बीजेपी ने प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित किया और 2014 का चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया । अपने करिश्माई भाषण और जोरदार छवि वाले नरेन्द्र मोदी ने देश में एक नई जान दी । जो देश अब तक साझा सरकार, गठबंधन की मार से जूझ रहा था उसमें नरेन्द्र मोदी ने एक नई जान डाली ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार रथ यात्रा कर लालकृष्ण आडवानी ने बीजेपी की धमक बढ़ा दी थी। 2014 के आम चुनाव में बीजेपी को  बहुमत मिला और नरेन्द्र मोदी प्रधान मंत्री बने जो आज पर्यन्त है।



Labels:

Dec 19, 2019

Goa: इतिहास के पन्नों से

गाय चराने वालों का देश: 

महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र यानी गाय चरानेवालों के देश के रूप में मिलता है। अन्य नामों में गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन और गोमंत प्रमुख हैं। टोलेमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास गोउबा के रूप में किया है। अरब के मध्युगीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया है जो मुख्य रूप से एक तटीय शहर था। जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा वह आज का छोटा सा समुद्र तटीय शहर गोआ-वेल्हा है। बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा जिस पर पुर्तगालियों ने कब्जा किया।
Goa
दक्षिण कोंकण क्षेत्र का उल्लेख गोवाराष्ट्र के रूप में पाया जाता है। संस्कृत के कुछ कई पुराने स्रोतों में गोवा को गोपकपुरी और गोपकपट्टन कहा गया है जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के अलावा हरिवंशम और स्कंद पुराण में मिलता। गोवा को बाद में कहीं-कहीं गोअंचल भी कहा गया है।

इसे भी पढ़िए !


इतिहास


गोवा के लंबे इतिहास की शुरुआत तीसरी सदी ईसा पूर्व से शुरू होती है जब यहां मौर्य वंश के शासन की स्थापना हुई थी। बाद में पहली सदी के शुरुआत में इस पर कोल्हापुर के सातवाहन वंश के शासकों का अधिकार स्थापित हुआ और फिर बादामी के चालुक्य शासकों ने इस पर वर्ष 580 से 750 तक राज किया। इसके बाद के सालों में इस पर कई अलग अलग शासकों ने अधिकार किया। वर्ष 1312 में गोवा पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन हुआ लेकिन उन्हें विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वार वहां से खदेड़ दिया गया। अगले सौ सालों तक विजयनगर के शासकों ने यहां शासन किया और 1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। बहामी शासकों के पतन के बाद बीजापुर के आदिल शाह का यहां कब्जा हुआ जिसने गोआ-वेल्हा को अपनी दूसरी राजधानी बनाया।

पुर्तगालियों का कब्जा


इस शहर पर मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों का आक्रमण हुआ। गोवा बिना किसी संघर्ष के पुर्तगालियों के कब्जे में आ गया। पुर्तगालियों को गोवा से दूर रखने के लिए यूसूफ आदिल खां ने हमला किया। शुरू में उन्होंने पुर्तगाली सेना को रोक तो दिया लेकिन बाद में अल्बुकर्क ज्यादा बड़ी सेना के साथ लौटे और एक दुःसाहसी प्रतिरोध पर विजय प्राप्त कर उन्होंने शहर पर फिर से कब्जा कर लिया और एक हिन्दू तिमोजा को गोवा का प्रशासक नियुक्त किया। गोवा पूर्व दिशा में समूचे पुर्तगाली साम्राज्य की राजधानी बन गया। इसे लिस्बन के समान नागरिक अधिकार दिए गए और 1575 से 1600 के बीच यह उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा।

अंग्रेजों के कब्जे में


1809-1815 के बीच नेपोलियन ने पुर्तगाल पर कब्जा कर लिया और एंग्लो पुर्तगाली गठबंधन के बाद गोवा अपनेआप ही अंग्रेजी अधिकार क्षेत्र में आ गया। 1815 से 1947 तक गोवा में अंग्रेजों का शासन रहा और पूरे हिंदुस्तान की तरह अंग्रेजों ने वहां के भी संसाधनों का जमकर शोषण किया।
पुर्तगालियों के कब्जे में फिर से

आजादी के समय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों से यह मांग रखी कि गोवा को भारत के अधिकार में दे दिया जाए। वहीं पुर्तगाल ने भी गोवा प
र अपना दावा ठोक दिया। अंग्रेजों की दोहरी नीति व पुर्तगाल के दबाव के कारण गोवा पुर्तगाल को हस्तांतरित कर दिया गया। गोवा पर पुर्तगाली अधिकार का तर्क यह दिया गया था कि गोवा पर पुर्तगाल के अधिकार के समय कोई भारत गणराज्य अस्तित्व में नहीं था।

इसे भी पढ़िए !


गोवा स्वतंत्रता आंदोलन


गोवा का स्वतंत्रता आंदोलन 1928 में शुरू हुआ जब गोवा के राष्ट्रवादियों ने मिलकर 1928 में मुंबई में ‘गोवा कांग्रेस समिति’ का गठन किया। गोवा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डॉ.टी.बी.कुन्हा थे। डॉ. टी. बी. कुन्हा को गोवा के राष्ट्रवाद का जनक माना जाता है। दो दशक तक लगभग गोवा का स्वतंत्रता आंदोलन थोड़ा धीमा रहा। 1946 में स्वतंत्रता सेना और प्रमुख समाजवादी नेता डॉ.राम मनोहर लोहिया के गोवा पहुंचने से आंदोलन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने नागरिक अधिकारों के हनन के विरोध में गोवा में सभा करने की चेतावनी दे डाली। मगर इस विरोध का दमन करते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

भारतीय सेना की तैयारी


तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और रक्षामंत्री कृष्ण मेनन के बार-बार के आग्रह के बावजूद पुर्तगाली भारत को छोड़ने तथा झुकने को तैयार नहीं हुए। उस समय दमन-दीव भी गोवा का हिस्सा था। जब पुर्तगाली पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह को नहीं माने तो अंत में भारत के पास ताकत का इस्तेमाल ही एकमात्र विकल्प रह गया था। 1954 के मध्य में गोवा के राष्ट्रवादियों ने दादर और नगर हवेली की बस्तियों पर कब्जा कर लिया और भारत समर्थक प्रशासन की स्थापना की। 1961 में भारतीय सेना के तीनों अंगों को युद्ध के लिए तैयार हो जाने के आदेश मिले। मेजर जनरल के.पी. कैंडेथ को ’17 इन्फैंट्री डिवीजन’ और ’50 पैरा ब्रिगेड’ का प्रभार मिला। भारतीय सेना की तैयारियों के बावजूद पुर्तगालियों पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ा। भारतीय वायु सेना के पास उस समय छह हंटर स्क्वॉड्रन और चार कैनबरा स्क्वाड्रन थे।

गोवा मुक्ति अभियान


गोवा अभियान में हवाई कार्रवाई की जिम्मेदारी एयर वाइस मार्शल एरलिक पिंटो के पास थी। भारतीय सेना ने 2 दिसंबर को ‘गोवा मुक्ति’ अभियान शुरू कर दिया। वायु सेना ने 8 और 9 दिसंबर को पुर्तगालियों के ठिकाने पर अचूक बमबारी की। भारतीय थल सेना और वायु सेना के हमलों से पुर्तगाली तिलमिला गए। इस तरह 19 दिसंबर, 1961 को तत्कालीन पुर्तगाली गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारत के सामने समर्पण समझौते पर दस्तखत कर दिए। इस तरह भारत ने गोवा और दमन दीव को मुक्त करा लिया और वहां से पुर्तगालियों के 451 साल पुराने औपनिवेशक शासन को खत्म कर दिया। पुर्तगालियों को जहां भारत के हमले का सामना करना पड़ रहा था, वहीं दूसरी ओर उन्हें गोवा के लोगों का रोष भी झेलना पड़ रहा था।

जब पूर्ण राज्य बना गोवा


बाद में गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसंबर, 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। गोवा के महाराष्ट्र में विलय की भी बात चली, क्योंकि गोवा महाराष्ट्र के पड़ोस में ही स्थित था। वर्ष 1967 में वहां जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया। बाद में 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25वां राज्य बना।

Labels: ,

Dec 16, 2019

सिंन्धु घाटी सभ्यता

चलिए बात करते हमारे देश में सभ्यता के विकास की किस प्रकार पाषण युग के बाद जब खाना बदोश ज़िदगी से मनुष्य ने स्थायी तौर पर बसना शुरू किया और फिर शुरू हुआ विश्व की बड़ी
सभ्यता के विकास की कहानी । और पुरी दुनियां जाना एक सभ्यता के बारे में जिसे सिंन्धु घाटी सभ्यता कहते हैं। पहले जानते हैं ’’सभ्यता’’ से क्या तात्पर्य है ?

क्या अर्थ है सभ्यता का

संसार के किसी हिस्से में किसी खास समय पर विकसित जीवन शैली को सभ्यता कहते हैं । समाज में प्रचलित सभ्यता की निम्न लिखित विशेषताएं होती है?
  • सबसे पहले किसी कस्बे या शहर का निर्माण होता है। और लोग वहां बसते हैं । 
  • संगठित पेशा जैसे कृषि इत्यादि का विकास होता है।
  • cities में संगठित प्रशासनिक व्यवस्था होती है, धार्मिक और राजनैतिक संगठन भी होता है।
  • भाषा या लिपि का प्रचलन होता है।
  • मजदूर वितरण प्रणालि तथा सांकृतिक अभिव्यक्ति होती है।
इस लिहाज से भारत में 2500 से 1500 ई.पू. सिंन्धु नदी के किनारे एक सभ्यता विकसित हुई थी जिसे सिन्धु घाटी की सभ्यता के नाम से हम आज जानते हैं । कल्पना करें आज के विश्व के अनेक सभ्य देशों में लोग जंगली जीवन यापन कर रहे थे उस दौर में हमारे देश में लोग व्यवस्थित जीवन जीने के आदी हो चुके थे । उनके मकान, घर और रहन-सहन आज की ही तरह के थे ये बात आज से 4500 साल पहले की है । आईए जाने क्या होता था उस समय? लोग किस प्रकार के घरों एवं सामाजिक व्यवस्था में रहा करते थे । मगर सबसे पहले ये जानते हैं कि इसका पता आधुनिक समय में कैसे चला।

जानिए पृथ्वीराज चैाहान और मुहम्मद गौरी के बारे में लिंक पर क्लिक कीजिए!
तराईन की लड़ाई

एक सभ्यता विकसित हुई और खत्म हुई 1500 ई.पू. में 

 

फिर 1920-22 के दरम्यान हमे पता चला कि सिन्धु नदी के किनारे कोई पूर्ण विकसित शहर था।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जाॅन मार्शल के निर्देश पर दयाराम साहनी ने पाकिस्तान के शाहीवाली में रावी नदी के वायें तट पर स्थित हड़प्पा टीले का उत्खनन करवाया ।

1922 में रखाल दास बेनर्जी ने सिन्ध प्रान्त के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के दाहिने तट पर स्ािित मोहनजोदड़ों का उत्खनन करवाया । मोहन जोदाड़ो के टीले का उत्खनन 1922 से 1930 तक हरग्रीब्ज, सनाउललाह, के.एन.दीक्षित एवं जान मार्षल ने विस्तृत पैमाने पर किया  तो एक पूर्ण विकसित सभ्यता का  पता चला 

हड़प्पा नामक पुरानी जगह पर ज्ञात होने के कारण इसे  हम हड़प्पा सभ्यता कहते हैं और ठीक उसी प्रकार सिंध नदी के इलाके खुदाई की गई तो उसमें हमें एक और सभ्यता का पता चला जिसे मोहेन जोदाड़ो की सभ्यता कहा जाता है जिस पर फिल्म भी बन चुकी है।
ये दोनों की इलाके वर्तमान में पाकिस्तान में आते हैं हांलाकि इनका कुछ हिस्सा अभी भी भारत में हैं।
इस पूरी खुदाई में मिले अवशेष ये बताते हैं कि भारत एक पूर्ण विकसित देश था जो काफी समय तक संसार में जिसे अल्प विकसित देश मानता था।

कहां कहा की गई खुदाई और क्या मिले

हड़प्पा -रावी नदी पर 1921 दयाराम सहानी द्वारा खुदाई की गई जो मोंटगोमरी (पाकिस्तान) में स्थित है।
मोहेन जोदाड़ो और कोटदीजो -सिन्धु नदी पर रखाल दास बैनर्जी ने लरकाना सिन्ध (प्रांत जो पाकिस्तान में है) खुदाई करवायी।
चन्हूदड़ो- सिन्धु नदी पर 1931 में अर्नेस्ट मैके खुदाई हुई
लोथल -भगवा नदी पर
बनबाली - सरस्वती नदी पर 1973 में आर. एस विष्ट ने करवाया
रंगपुर - भादर नदी पर स्थित है । इसकी खुदाई 1934 में माधेस्वरूप वत्स द्वारा अहमदाबाद में की गई ।
सुत्काकोह- शादी कौर नदी
कोटदीजी की खुदाई 1935 में फजल अहमद द्वारा हुई जो सिन्ध (पाकिस्तान)में स्थित है।
धौलीबीरा की खुदाई 1967-68 में आर.एस.विष्ट द्वारा हुई । यह कच्छ गुजरात में हैं


शानदार टाउन प्लानिंगः-

आज के आधुनिक शहर में अगर बेहतरीन शहर की कल्पना करते है तो हमें मिलती है ंचैड़ी सड़के जो किसी चैराहे पर एक दूसरे को आपसे में सुनियोजित ढंग से काटती हो, और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बने हों।  यह 2600 1900 ई.पू. सिंधु घाटी सभ्यता में दिखाई थी। इतना ही नहीं सड़को पर एक निष्चित दूरी पर लैम्प पोस्ट बने हुए थे जो रात में लोगों को रौषनी देने का काम करते थे। शहर की नालियांे की उम्दा व्यवस्था थी । खुदाई में मिले नगरी अवषेषों को देखने से यही पता चलता है कि मोहन जोदड़ो, लोथल जैसे दूसरे शहरों में शानदार नालियांे की व्यवस्था थी। घरों से पानी निकासी के लिए बनी नालियां मुख्य नालियों से जुड़ी हुई होती थीं।और मुख्य नालियां प्रमुख मार्गो के अंदर से होती हुई जाती थीं । इतना ही नहीं जगह-जगह मेनहोल बनाए गए थे जिससे बहाव की निगरानी हो सके।
इन जगहों की पानी निकासी के लिए उम्दा नालियों की व्यवस्था थी जो आज के आधुनिक शहरों में भी देखने को नहीं मिलती है। शायद इसीलिए बारिष के दिनों में जल भराव बड़े शहरों में आज आम बात हो गई है मगर लोथल और मोहन जोदाड़ों के शहरों में ऐसा शायद नहीं देखा गया । ये सभी ये दर्षाते हैं कि पूरा शहर की जो सिविल व्यवस्था काफी लाजवाब थी।

मकान

खुदाई में मिले भवनों के अवषेषों के अध्ययन से भवनों को इतिहास कारों ने तीन श्रेणियों में बांटा है
पहली श्रेणी में ऐसे मकान आते थे जो आकार में काफी बड़े होते थे।
दूसरे श्रेणी में सार्वजनिक स्नानागार यानि स्वीमिंग पूल
तीसरे श्रेणी में ऐसे भवन आते थे जो लोगों के रहने के लिए बनाए जाते थे। ये सभी पक्की ईटों से बने होते थे। मजेदार बात तो यह है कि ये दोमंजिले मकान हुआ करते थे। 
मोहन जोदाड़ों और हड्प्पा के शहरों को दो हिस्सों मंे इतिहासकारों ने बांटा है
पहले हिस्से में बसे शहर को उचे स्थाने में बसाया गया था जिन्हें इनकी बनावट देखकर दुर्ग या नगर कोट कहा जा सकता है । 
तो दूसरा हिस्सा शहर को जो होता था वह निचले इलाके में बसाया जाता था।
ऊँचे स्थानों में बसे शहर में भोजन के अनाज गृह, असेम्बली हाॅल , और फैक्टरी वगैरह थी
गोदाम की बात कहें तो खुदाई में एक बड़ा गोदाम मिला है जिसकी लम्बाई 46 मीटर है तो चैड़ाई 15 मीटर है । इसकी बनावट और मिले अवषषों से तो पता यही चलता है कि यह अनाजों को रखने के लिए रखा गया था।
वहीं विषाल स्नानागार की 11.7 से 6.9 मीटर लम्बाई चैड़ाई थी । तो इसकी गहराई 2.4 मीटर थी। सम्भवतः इसका उपयोग किसी धार्मिक आयोजनों में किया जाता था।
और एक सभागार भी मिला है जिसकी चैड़ाई और लम्बाई 25 मीटर थी । इस हाॅल में 20 बड़े खम्बे मिले है। ये सभी खम्बें चार चार की श्रेणियों मंे बने हुए थे। इसमंे सम्भवतः शासक वर्ग बैठक किया करते थे। 

भवन निर्माण से जुड़ी कुछ अहम पहलु


कालीबंगा में मकान 30X15 X7.5 सेमी आकार वाली कच्ची ईटों के बने हुए थे तथा पक्की ईटों का प्रयोग केवल नालियों कुओं तथा दहलीज के लिए किया जाता था।
सैंन्धव सभ्यता में प्रत्येक मकान के मध्य एक आंगन होता था।
घरों के दरवाजे मुख्य सड़क में न खुलकर पिछवाड़े की ओर ली में खुलते थे।
लोथल,रंगपुर तथा कालीबंगा में भवन निर्माण में कच्ची ईटे प्रयुक्त हुई हैं ।
हड़प्पा और मोहन जोदाड़ों के टीलों के उत्खनन के दौरान श्रमिक आवासों के साक्ष्य मिले हैं । वहीं दूसरी तरफ मोहन जोदड़ों के एक स्थल पर सड़क के बीच कुम्हारों का आँवा मिला है।

 

लोथल में बंदरगाह भी मिला है जिससे यह पता उनका व्यापार दूर देषों से होता था। प्राप्त अवषेषों के आधार पर यह पता चलता है इनका व्यापार दूर-दूर तक फैला हुआ था।

जानते हैं क्या आयात होता था यहाँ

सोना अफगानिस्तान, कर्नाटक फारस से लाया जात था।
वहीं चाँदी अफगानिस्तान, ईरान से मंगायी जाती थी।
फिरोजा ईरान और अफगानिस्तान से मंगाया जाता था
टिन मध्य एषिया,अफगानिस्तान से मिलता था । गोमेद सौराष्ट्र गुजरात में पाया जाता था।
सीमा दक्षिण भारत राजस्थान अफगानिस्तान ,ईरान से प्राप्त होता था ।
देवदार,षिलाजीत हिमालय से प्राप्त होता था।
स्टीएटाईट से बनी 19 सेमी लम्बी पुरूष की की खण्डित मूर्ति प्राप्त हुई हो । इसकी आँखें सुषुप्तावस्था में है तथा होंठ मोटे हैं । सैंधव सभ्यता में धातुमूतियाँ मोहन-जोदड़ो, चन्हूदड़ी लोथल एवं कालीबंगा से प्राप्त हुई है ये मूतियाँ कांसे एवं ताबंे की धातुओं से बनी हुई हैं।
वहीं चन्हूदड़ों नामक स्थान से प्राप्त बैलगाड़ी व एक्कागाड़ी प्रमुख आकर्षण हैं । इसी प्रकार कालीबंगा से प्राप्त बैल की मूर्ति,लोथल से प्राप्त बैल,कुत्ता, खरगोष और पक्षियों की मूर्तियां सैंधव जनों की धातुकला ज्ञान का उदाहरण है।
मुहरें चर्ट,गोमेद और मिट्टी की बनी होती थीं । मुहरांे पर किसी पशु का अंकन और संक्षिप्त मुद्रालेख उत्कीर्ण मिलता है।

इसके अलावा खुदाई में मिले सिक्के और अनेक प्रकार बर्तन मिले हैं जिसपर खूबसूरत नक्काशी की गई है। जो खुदाई में सिक्के मिले वे मिट्टी और तांबे से बने हुए थे।
इन सिक्कों के अध्ययन से यह पता चलता है सिन्धु सभ्यता के लोगों धर्मिक रीति रिवाज और रहन सहन का पता चलता है। जैसे मोहन जोदाड़ों से प्राप्त एक मुद्रा में पशुपति या षिव की मुद्रा गड़ी मिली और कुछ अंकित लिपियां मिली है।
 अपठ्य है सैन्धव लिपि

एक बड़ा दुर्भाग्य  यह है कि सिन्धु घाटी सभ्यता के दौरान प्रयोग की जाने वाली लिपि को अभी तक समझा नहीं जा सका है। कहते है अगर यह समझ में आ गई तो इस सभ्यता से जुड़े कई राज खुल जाएंगे । इतिहासकार और पुरातत्व शात्री इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील हैं । इतना ही पता चल पाया है कि उनकी लिपि चित्रात्मक होती थी और इतिहासकार बी.बी. लाल का कहना है कि यह दाएं से बायीं ओर लिखी जाती थी। सभी मुद्राएं चैकोन,गोल तथा अंडाकार में मिली है। सभी प्राप्त मुद्राएं चैकोन,गोल तथा अंडाकार में मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि इन मुद्राओं का प्रयोग व्यापारिक क्रिया कलापों में बाहर भेजी जाने वाली गाँठों पर छाप लगाने के लिए किया जाता रहा होगा।
प्राप्त मुर्तियांे के अध्ययन  से पता चलता है उस वक्त लोगों का पहनावा कैसे था। महिला और पुरूष किस प्रकार के कपड़े पहनते थे।
 खुदाई में 2000 प्रकार के मुद्राएं प्राप्त हुई हैं ।

सभ्यता का अंतः

सवाल यह उठता है कि इतनी उन्नत सभ्यता खत्म कैसे हो गई । इस संबंध में इतिहासकारों में अलग-अलग मत है।
कुछ यह मानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे  बाढ़ या भूकंप इत्यादि से खत्म हो गई होगी।
तो कुछ यह मानते हैं कि महामारी, विदेषी आक्रमणों के कारण या सिन्धु नदी द्वारा दिषा बदलने के कारण सम्भवतः ये सभ्यता खत्म हुई हागी।
कारण जो भी मगर इस सभ्यता ने विष्व इतिहास को एक प्रचीन सभ्यता से परिचय करा दिया ।

Labels: ,

Dec 10, 2019

अंग्रेजों ने भारत में किस प्रकार पैर जमाए


आरम्भिक काल (1600 -1650 ) सर थॉमस रो 1619 में अपने देश लौट गया , इस समय सूरत, भड़ौच , आगरा एवम अहमदाबाद में  अंग्रेजों की व्यापारिक बस्तियां स्थापित हो चुकी थीं / अपनी इस सफलता से उत्साहित होकर कंपनी ने अपने व्यापार को और अधिक विस्तृत करने का निर्णय लिया / उन्होंने मछलीपत्तनम से 230 मील दूर एक छोटे से भूभाग पर एक कारखाना  बना लिया / जिसका नाम था फोर्ट सैंट जोर्ज़ / जो बाद में मद्रास के नाम से प्रसिद्ध हुआ / 16 42 में यही कंपनी का केंद्र बन गया / 1650 में हुगली में भी व्यापारिक केंद्र स्थापित किये गए /
Saint George fort
इस ब्लॉग का उद्येश यह है कि किस तरह भारत में अलग अलग यूरोपियों ने अपना अधिपत्य ज़माने की कोशिश की और कौन-कौन से वे योरोपियन जातियां थी जो अपने पैर जमाये /
वे सभी यहाँ शुरू शुरू में व्यापार के इरादे से यहाँ आये थे मगर भारत की आन्तरिक स्तिथि को देखते हुए अपना कब्ज़ा जमाना शुरू कर दिया /

क्या हुआ ?

अब आपको सीधे शुरुआत से मै जानकारी देता हूँ / 1498 में यूरोप से समुद्री मार्ग की खोज की तो यूरोपियन को एक बाज़ार की आस नज़र आई क्योकिं दक्षिण पूर्वी एशिया में प्रचुर मात्रा में  उन्हें अपने उत्पाद को बेचने का बाज़ार मिल गया /

इसके पीछे भी कारण है ? 

दरअसल ! वेनिस और जिनेवा का एशिया के व्यापार पर एकाधिकार था और वे पुर्तगालियों  तथा स्पेनिश को अलग रखा करते थे / यही कारण है पुर्तगालियों को नए व्यापारिक संबध बनाने के लिए नए मार्गो की तलाश करना ज़रूरी हो गया नतीजा यह हुआ कि  1492  स्पेन का नाविक कोलम्बस अमेरिका पंहुचा और पुर्तगाली नाविक वास्को डिगामा  1498 में भारत (कालीकट) पंहुचा /
हम अब भारत में यूरोपियों के आगमन की बात करते है /
ये तो तय है कि भारत में पहले कदम रखने वाले यूरोपीय और कोई नही पुर्तगाली ही थे
पुर्तगाली :- 1498 में वास्को डिगामा ने राजा जमोरिन [कालीकट की जमोरिन भारत के मलाबार तट पर कोझिकोड कालीकट राज्य का वंशानुगत सम्राट था। यह क्षेत्र भारत के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में से एक था। ]से व्यापार करने की अनुमति मांगी मगर इस निवेदन के साथ कि किसी अन्य को कालीकट में व्यापार करने की अनुमति नही दी जाय / उस वक्त भारत में अरब के व्यापारियों का बोल बाला था / फिर अलबुकर्क 1505 में बतौर पुर्तगाली गवर्नर भारत में व्यापार बढाया फिर 1509 में गोवा, दमन और दीव में व्यापारिक केंद्र बनाए / कोचीन में तो पहले से ही पुर्तगाली व्यापारिक केंद्र था ही/ व्यापार फ़्रांस की खाड़ी से इंडोनेशिया तक फ़ैल गया /
ब्रिटिश राज 
पतन:-
पुर्तगालियों के पतन का कारण स्वयं पुर्तगाली ही थे / पुर्तगालियों के साथ एक बात और भी जुडी थी वो यह कि वे व्यापार के साथ –साथ इसाई धर्म प्रचार भी किया करते थे और मुसलमानों के कट्टर विरोधी थे  / वे हिन्दू और मुसलमानों को बल पूर्वक इसाई बनाने का प्रयास करने लगे /
पुर्तगाली ने अपनी जनसँख्या में वृद्धि करने के लिए भारतीय स्त्रियों के साथ व्यभिचार करना शुरू कर दिया और इसकी अनुमति व्यापारियों को उनके गवर्नर ने ही दी थी  जिससे पुर्तगालियों की लोकप्रियता कम होने लगी / इसके आलावा, पुर्तगाली अधिकारी व्यापारिक गति विधियों के साथ –साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने लगे थे  जिस का परिणाम यह हुआ कि व्यापारिक पकड कम होने लगी /

इसे भी पढ़िए तराईन की लड़ाई 

सन 1580 में पुर्तगाल स्पेन से युद्ध हार गया जिसका सीधा प्रभाव भारतीय व्यापार पर भी पड़ा /और पुर्तगाली अब ब्राजील की तरफ ध्यान देने लग गए क्योंकि ब्राजील की खोज ने उन्हें एक नया बाज़ार दे दिया , अब वे ब्राजील में अपना व्यापार स्थापित करने में लग गए लिहाजा भारत में उनका ध्यान कम होने लगा /इसके आलावा भारत में मराठा शक्ति भी पुर्तगालियों के रहे सहे ठिकानो पर कब्ज़ा करने लगी और पुर्तगालियों के पास भारत छोड़ने के आलावा कोई विल्कप नही बचा


फांसीसी हलचल


फांसीसी 1664 में भारत आए उनका उद्देष्य भी व्यापार करना ही था। सबसे पहले फांसीसियों ने 1668 में सूरत में अपना व्यापारिक केन्द्र बनाया और फिर 1669 में मछलीपट्टनम मे एक फैक्ट्री की नींव रखी । 1673 में बंगाल के मुगल सूबेदार ने चंदर नगर नामक एक टाउन बसाने की अनुमति दे दी। 
1674 में फ्रंासीसियों ने बीजापुर के सुल्तान से पांडेचेरी नामक गांव हासिल कर वहां से अपना पूरा करोबार चलाया । 1741 तक फां्रसीसी के व्यापार ही करते रहे और जोसेफ फ्रेन्कोइस डूप्ल्ेक्स के फ्रेच ईस्ट इंडिया कम्पनी के गर्वनर बनने के बाद  फ्रंासीसियों के इरादा यहां भारत में कब्जा जमाने का होने लगा । डॅप्ले बहुत ही चालाक गर्वनर था उसने यहां के राजाओं की आपसी दुष्मनी का भरपूर फायदा उठाना शुरू कर दिया । अपनी चालाकी से भारतीय राजनीति में उसकी काफी अच्छी पकड़ बना ली थी। 

उसके मार्ग पर के अंग्रेज रोड़ा बनकर उभरे । हैदराबाद और कैप कमेरियन  में कब्जा करने के बाद फांसीसियों के इरादे काफी बढ़ने लगे। और फिर अपनी प्रभुता बताने के लिए अंग्रेज और फांसिसियों का झगड़ शुरू हो गया। 1744 में अंग्रेज गर्वनर क्लाईव और डूप्ले की सेना का आमाना सामना हुआ। और डूप्ले को पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1754  में डूप्ले को वापस बुला लिया गया । और फांसीसी हलचल भारत से खत्म हो गया। 


इसे भी अवश्य पढ़िए

Chandra Shekhar Azad

Indus Valley Civilization





Labels: , ,

Jun 25, 2019

Emergency in 1975

आज आपात काल यानि इमरजेंसी के 45 साल हो चुके हैं । आज के समय में यह आपात काल के बारे में लोगों को  जानकारी भले ही न हो मगर इस दौरान जिन्होंने आपातकाल को जाना वे उस दौर को याद कर सिहर जाते हैं। 

क्या है आपात काल ?

भारतीय प्रधानमंत्री को ये अधिकार होता है कि जब देश की कानून व्यवस्था चरमरा सी जाए तथा आंतरिक बाहरी खतरे से देश जूझने लगे तो तो वह देश में आपात काल की घोषणा कर सकता है ।

यह व्यवस्था इसलिए भी संविधान में की गई है जिससे देश की सुरक्षा  और देश की अंखडता को बनाए रखने के लिए सारे अधिकार केन्द्र सरकार के पास आ जाए 
और राज्य सरकारों की भूमिका समाप्त हो जाती है।  आपात काल में सारे मौलिक अधिकार जो नागरिकों को मिले हैं वे समाप्त कर लिए जाते हैं । और न वकील न दलील किसी का जोर नहीं चलता है। सत्ता की ताकत पूरी तरह सिमट कर प्रधानमंत्री के हाथांे पर आ जाती है। और वह देश हित में किसी भी प्रकार के फैसले ले सकता है।

25 जून को आपात काल की घोषणा क्यों की गई

संविधान की धारा 325 के अनुसार देश में बाहरी आक्रमण, राष्ट्रीय सुरक्षा
,युद्ध जैसी स्थिति हो तो आपात काल की घोषणा की जा सकती है और यह प्रधानमंत्री के सलाह पर राष्ट्रपति करता है। और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर तत्कालीन राष्ट्रपति फरूखरूद्दीन अली अहमद ने किया।

क्या मामला क्या था?

  • कई फैक्टर्स थे जो राष्ट्रीय आपात काल के लिए जिम्मेदार थे । देश में मंहगाई चरम पर पहूूॅंच गई थी। 
  • रेल्वे कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई थी। मानसून देरी से था। 
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में इंदिरा गांधी के प्रतिद्धंदी राज नारायण की याचिका पर ये फैसला सुनाया था कि इंदिरा गांधी ने 1971 का चुनाव गलत ढंग से जीता और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया।  
  • कोर्ट ने इंदिरा गांधी को 6 महिने तक किसी भी पद को संभालने पर प्रतिबंध लगा दिया। 

इंदिरा गांधी ने इस फैसले के खिलाफ सर्वाेच्च न्यायालय में अपील की और 26 जून 1975  को देश में आपात काल की घोषणा कर दी। 

आपात काल देश में 21 महिने चला और 21 मार्च 1977 को आपात काल समाप्त हो गया और आम चुनाव हुए । जिसमें कांग्रेस को की हार हुई और जनता पार्टी बहुमत से सत्ता में आयी । मोरारजी देसाई पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने मगर आंतरिक कलहों के कारण यह सरकार चंद महिनों में ही गिर गई । 

क्या हुआ था आपात काल में

  • कांग्रेस विरोधियों की धरपकड़ हुई । उन्हें जबरन जेलों में डाला गया। 
  • राष्ट्रीय सेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया । क्योंकि ऐसा माना जाने लगा कि यह संगठन विरोधियों का प्रमुख समर्थक है। और यह सरकार विरोधी है। 
  • मौलिक अधिकार आम जनता से छीन लिए गए। सार्वजनिक सभाओं पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया। 
  • समाचार पत्रों को आचार संहिता अनिवार्य कर दिया गया । खबरो के प्रकाशन से पूर्व सामाचार पत्रांे को  सरकारी सेंसर का सामाना करना पड़ता था। 
  • समाचार पत्र एक स्वतंत्र इकाई नहीं रहे।
  • गिरफतार व्यक्ति को जमानत का अधिकार नहीं था। 
  • सभी बड़े नेताओं को गिरफतार कर लिया गया। जिनमें लालकृष्ण आडवानी, अटलबिहार वाजपेयी, जार्ज फर्नाडिस, मोरारजी देसाई, जय प्रकाश नारायण और चंद्रशखर इत्यादि प्रमुख थे। 

इसे भी पढ़िए


History of BJP 



Labels: ,

Aug 11, 2018

Gunda Dhur who fought against injustice in Bastar

15 अगस्त को पूरा देश आजादी की वर्षगांठ मनाता है, हम अनगिनत कुर्बानियों के बाद  200 साल की गुलामी से आजाद हुए, अब हमारी आज़ादी की  72 वर्षगांठ पर मै अपने अंचल के शहीदों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोला और ब्रिटिश अन्याय का डटकर मुकाबला किया -  /
Image of Gunda Dhur at village Netannar
इन्ही में से एक है शहीद गुंडा धुर -जिनके नाम पर आज न जाने कितनी संस्थाए अपनी पहचान बना चुकी है / 

आज की पीड़ी शायद गुंडाधुर के नाम से भली भांति परिचित होगी, इस अवसर पर अपने ब्लॉग के माध्यम से ग्राम नेतानार के गुन्डाधुर के योगदान को मै याद करता हूँ, और नमन करता हु/  

 कौन है गुंडा धुर:- 

वैसे तो इतिहास में एक रिबेलियन के तौर पर यह नाम दर्ज है, 1910 के दरम्यान बस्तर में ब्रिटिश हुकूमत के लिए यह नाम खौफ का पर्याय था, जहाँ एक तरफ क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल का नाम  उत्तर भारत में क्रन्तिकारी गतिविधियों के संचालन में तो दर्ज है तो दूसरी तरफ बस्तर जिले के  कांगेर के जंगलो में हुई विद्रोह की  अगुवाई करने में गुंडा धुर का नाम सबसे पहले  लिया जाता है , उनके साथ उनके साथी मूरत सिंह बक्शी , बालाप्रसाद नज़ीर तथा कलंदरी थे का नाम भी बड़े सम्मान से लिया जाता है  /
Gaurav Path at Rajnandgaon 

गुंडा धुर ने अपने 50 से ज्यादा आदिवासी लोगों के साथ 1910 में ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला किया था , और अंग्रेजो को बस्तर से खदेड़ने के हर संभव प्रयास किये /

19 10 के विद्रोह में गुडा धुर की भूमिका क्या थी ?

जब ब्रिटिश सरकार ने कांगेर के दो तिहाई जंगलों को रिज़र्व घोषित कर दिया तो आदिवासी भड़क उठे और वे सभी अग्रेजो के खिलाफ हो गए क्योकि इस व्यवस्था से उनके हित बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे , उन्होंने धीरे धीरे संगठित होना शुरू किया , आदिवासियों को एक जुट करने में गुंडा धुर की अहम् भूमिका थी 18 57 की क्रांति में जिस तरह कमल एवं चपाती के सहारे क्रांति का सन्देश भेजा जाता था ठीक उसी तरह,  लाल मिर्च, मिट्टी, तीर धनुष व आम की टहनी सन्देश वाहक का प्रतिक थी /

गुंडा धुर की अगुवाई में यह फैसला लिया गया कि एक परिवार से एक  सदस्य को ब्रिटिश हुकूमत से लड़ने के लिए भेजा जायेगा ,गुंडा धुर की नेतृत्व में ये योद्धा ब्रिटिश अनाज के गोदामों को लुटते और उसे गरीबों में बाँट देते थे / इसके आलावा स्थानीय जमींदार और नेताओं द्वारा किये जाने वाले अन्याय के खिलाफ भी गुंडा धुर ने आवाज़ उठाई थे /

ब्रिटिश की दमनकारी नीति :

गुडा धुर और उनके टोली ब्रिटिश हुकूमत के लिए एक चुनौती थी / कई बार ब्रिटिश सेना को गुफाओं में शरण लेनी पड़ी,
जब गुंडा धुर ने बात चीत करनी चाही तो ब्रिटिश सेना ने गावों और गुडा धुर की टुकड़ी पर हमला कर दिया , हालाँकि , ब्रिटिश सेना विजयी हुई मगर वह गुंडा धुर को पकड़ने में कामयाब नही हो सकी / गुडा धुर के इसी प्रयास की वजह से कांगेर जंगलों के सम्बन्ध में लिया गया फैसला ब्रिटिश सरकार को वापस लेना पड़ा / और गुडा धुर ब्रिटिश को बस्तर से खदेडने में कामयाब रहे /


गुडा धुर की इस लड़ाई को भूमकाल के नाम से जाना जाता है आज गुडाधुर के नाम से सरकार ने कई शैक्षणिक संस्थाए व संगठन संचालित है / स्वाधीनता की  72 वीं वर्षगाठ पर गुडा धुर को सलाम ! 

Labels: ,